रविवार, मई 04, 2025

How to give up smoking धूम्रपान कैसे छोड़ें

 

धूम्रपान कैसे छोड़ें    How to give up smoking

The question: Do I want to give up smoking?

The half a million dollar question:  क्या आपने मन बना लिया है कि सिगरेट छोड़नी है?  तभी  ये पोस्ट फायदे की है :

I have left smoking so many times but..

करीब १० साल तक सिगरेट पीने के दौरान मैंने करीब १०० बार धूम्रपान छोड़ना चाहा. बात  सन  १९८५-१९९५  के दशक की है.

 हद तो तब होती , जब मैं कभी ८ घंटे या, १० घंटे, या फिर २४ या ४८ घंटे भी धूम्रपान छोड़ने के बाद  शुरू कर देता.  ये बात तो किसी से छुपी नहीं है कि  धूम्रपान एक कोई अच्छी आदत नहीं, बल्कि बुरी है. 

My own smoking level:  Net 13-15 cigarettes per day

पहले मैं जरा अपने धूम्रपान के लेवल के बारे मैं बताना चाहता हूँ.  ताकि आपको उस लेवल का पता चल जाय जहाँ से मैंने इसे छोड़ ने की कोशिश की.  

जैसे सुबह उठे- जला ली (१).  तुरंत चाय पी , फिर एक (२); नाश्ते के बाद तो बनती है (३);  काम पर पहुंचें के दौरान या फिर पहुँचते ही (४), १२ बजे से पहले एक ( ५), लंच के तुरंत बाद (६) , चाय से पीला या दौरान (७), काम छोड़ने से पहले (८), कमरा पहुँचते ही (९), खाने  मैं  देर (१०), खाने  के बाद (११), या फिर सोने से ठीक पहले (१२) .  अगर रात को खुदा-न-खास्ता नींद  में  किसी कारण से व्यवधान आये तो लीजिये एअक और (१३).   यानी किसी ब्रांड का नाम लिए बिना- आप देखिये १० सिगरेट  का १.५  डिब्बा पक्का.  उस ज़माने में  एक डिब्बा १० रूपये का आता था , फ़ेलोशिप मिलती थी- और कोई खर्चा नहीं करके, सिर्फ धूप जलाया करते थे.  By the way, besides cigarettes, I also smoked bidis,  at times (what is Indian bidi?)

A serious problem:

अब आप  समझ गए होंगे कि ये मामला कोई ऐसा नहीं था कि  दिन भर मैं एक आध पी  ली , या फिर "मैं तो ५ ही पीता हूँ"    या फिर "मैं कम इसलिए पीता हूँ ताकि मरने तक पी  सकूँ"  . मामला सीरियस था -जैसे आपमें से किसी का, या फिर आपके किसी करीबी  दोस्त का होगा-  जिसके लिए आप इतने मनोयोग से इसे पढ़ रहे हैं.  

No substitutes going to work! 5 points to note:

चिड़चिड़ापन 

अगर मन बन गया कि भइया छोड़नी है तो फिर ठीक !  by the way- पहला (first):  ये बिलकुल मन से निकाल दीजिये कि  सिगरेट के अलावा किसी और चीज से काम बन जायेगा- और सिगरेट की आदत छूट जाएगी-  बिलकुल नहीं- अब "दोनों की आदत" हो जाएगी - ऐसा मेरा अनुभव रहा है.  दूसरा (second): उस दौरान आपको कोई एक ऐसा दोस्त चाहिए जो आपको बार-बार ये कहे- कि "वाह बहुत अच्छा, I really appreciate you" . तीसरा (third):  आप उस दौरान कुछ चिड़चिड़े हो जायेंगे , इसलिए अपने परिवार, दोस्तों को ये बात अच्छे से मालुम होनी चाहिए.(असल में आपके परिवार को आपके साथ संवेदनशील होना चाहिए कि वो आपको इस दौरान झेलें और आपको इस विशेष बात के लिए जब-तब बधाई दें - दिन में १० बार, उठते, बैठते, खाते)  चौथा (Fourth):  इस  बात का  आप अपने   रोजमर्रा के दोस्तों (read enemies- who actually do not want you to quit smoking- or make fun of you for this very purpose) से कम  से कम जिक्र करें. और पांचवां (fifth):  "वो एक" आपने नहीं पीनी (see the last para).

So what to do? It varies person to person:

अब मैं आपको ये नहीं बताऊंगा कि   आपको क्या करना है - क्योंकि देश-काल और परिस्थितियों के अनुसार आपको अपना प्रोग्राम बनाना होगा ।    बात सिर्फ इतनी है कि  क्या आपने मन बना लिया है कि सिगरेट छोड़नी है?  

 अगर ये है तो पढ़िए मैंने क्या क्या किया और कैसे किया (How did I achieve it?).   

आपके फेफड़े फिर से असली हो जायेंगे, Lungs will renew in 10 years! Scientific evidences:

 एक बात  मैं तय कर चुका था कि कोशिश जोरदार करनी है क्योंकि  मेरे दिमाग में  एक बात घूमती थी कि  रिसर्च कहता है कि  "अगर आप १० साल तक लगातार सिगरेट ना पीएं तो आपके फेफड़े फिर से असली हो जायेंगे;   फेफड़ों  व  ह्रदय पर  सिगरेट पीने का दुष्प्रभाव ख़तम/कम  हो जायेगा "[US Department of Health and Human Services . The health benefits of smoking cessation: a report of the Surgeon General. Betheseda, MD: US Public Health Service, Office on Smoking and Health; 1990] 

 [दुष्प्रभाव यानी chronic obstructive pulmonary disease (COPD), cardiovascular disease (CVD),] 

Major points and "वो एक सिगरेट"

१. मैंने थोड़ा हलके निकोटिन वाली सिगरेट पी - कुछ दिन.  [ यानि आप आधी अधूरी छोड़ सकते हैं, पैसा वसूल न करें.]

२. मुझे लगता है कि ३-४  ऐसे पॉइंट हैं जो मुझे मदद करते थे: (2(a)-2(d)):

(a ). मैंने उस दौरान  दिन का खाना (Lunch) एक हफ्ते तक छोड़  दिया था [ ये शरीर को पता नहीं चलने दे रहा   कि प्रॉब्लम क्या है? सिगरेट या खाना ] . मैं एक कोक या कोई ऐसा पाय पदार्थ लेता था. पानी जरूरी है.

(b). मैं एक नोट बुक मैं (असल में मेरे लैपटॉप में ) ये हिसाब लगा रहा था कि   मैंने १० साल के कितने % तक छोड़ दी है, और कितना बाकी है?

(c ). जैसा कि मैंने बताया कि  ऑफिस में तो लगाम लगा ली थी (खाना न खा के);  घर में मैंने नोटिस किया कि तलब बिलकुल क्षणिक होती , और ठीक उसी समय मैं  तबला बजाने लगता (मेरे दोस्त का तबला घर में  रखा था ). तबले में  कुछ भी उल्टा सीधा , और मैं फिर से ऊपर के पॉइंट को देखने लगता. 

(d ).  मैंने सुना था कि सिगरेट छोड़ने से तोंद बढ़ती है -  में फीते से उसे नापता था.  और नोट करता  था - बढ़ती थी (3-4 inch) - १० दिन बाद कम होने लगी 

३.  कुछ दिन बाद मैंने नोटिस किया कि मुझे विश्वास है कि काम सफल हो सकता है , ढील बिलकुल नहीं देनी है.  एक बात-  बस आपको "वो एक सिगरेट" नहीं पीनी, "वो एक सिगरेट", जो आपकी तपस्या भंग  कर दे-  मतलब ७ दिन बाद भी अगर १ पियोगे, तो पिछले ७ दिनों की तपस्या भंग.   मैंने अपने बहुत करीबी दोस्त (जो नहीं पीता था) से  एक बार प्रार्थना की कि वह मेरे सामने एक सिगरेट पिए, या  जला के रख दे - ताकि सिगरेट की गंध आ सके. बस ये बात यहीँ  तक  गयी , उससे आगे नहीं गयी.  छोड़ने के दौरान आपको मुंह के अंदर एक अजीब सा अनुभव होगा,  कभी कभी दांतों से निकलता हुवा निकोटिन का टेस्ट आएगा, वो सब ठीक है.  हो सकता है रात में सोते हुए आप पैरों को हिलाएं - वक्त के साथ साथ ये सब ठीक होगा.

४. आज मुझे २५ साल से ज्यादा हो गए.  मैंने एक पी इस बीच करीब १० साल बाद, लेकिन पिछले १५ साल से एक भी नहीं। 

Conclusions :

बात वहीँ आ कर अटक गयी है, कि क्या आपने मन बना लिया है कि सिगरेट छोड़नी है? यदि हाँ, तो आपने जरूर सिगरेट  कभी ८ घंटे या, १० घंटे, या फिर २४ या ४८ घंटे भी छोड़ी होगी।   इन सब में एक मंत्र ऐसा है जो आपको याद रखना होगा: "अगर इस प्रक्रिया के दौरान  आपने एक भी सिगरेट पी ली तो आपकी पिछली इतने घंटों, या दिनों की तपस्या भंग  हो जाएगी।   बस  "वो एक" आपने नहीं पीनी।  

सिगरेट छोड़ने की शुभकामनाओं के साथ 

प्रेम  मई ४, २०२५

शनिवार, अप्रैल 26, 2025

Applications of recent research 2025 (IITM: PBB LAB)

Good news: Recently (2025)  in the lab my students came up with a new research (we have filed a patent as well, before publication)

1. Quantum Dots for Blue Light Photodetector

The link of this work is given here:  

https://pubs.acs.org/doi/full/10.1021/acsaelm.5c00291

 

 

 

2. Quantum Dots as Optical Limiters in the Ultraviolet Region

The link of this work is this:

 https://pubs.acs.org/doi/10.1021/acsanm.4c05515

Optical limiters are used to limit the level of light to protect devices and eyes from intense light sources.

 

Cheers.

Prem

April 26, 2025



रविवार, अप्रैल 06, 2025

श्री टी ऍम कृष्णा द्वारा गाया भजन Bhajan By T M Krishna

  श्री टी  ऍम कृष्णा द्वारा गाया भजन 

 

https://www.youtube.com/watch?v=IhqYbQKmGWI&list=RDdqsgKUXpblU&start_radio=1 

श्लोक: 

१. वसुदेव सुतं देवं, कंस चाणूर मर्दनम् |
देवकी परमानंदं, कृष्णं वंदे जगद्गुरुम् || १|| 

२. शांताकारम भुजग शयनम,  पद्मनाभम सुरेशं |

विश्वाधारं गगन सदिऋषं वेद्वर्णम  शुभांगम |

लक्ष्मीकांतम कमलनयनम ,  योगी हृदयँ  योगिरभिज्ञान गम्यम  |

वंदे विष्णु भव भय-हरम सर्वलोकिक - नाथं || २||

--------------------------------

=========================

वेंकटाचल निलयम वैकुण्ठ पुर वासं-; वेंकटाचल निलयम वैकुण्ठ पुर वासं-2

पंकज नेत्रं परम पवित्रम-4, पंकज नेत्रं परम पवित्रम; पंकज नेत्रं परम पवित्रम:

शंखचक्र धर चिन्मय रूपम :  वेंकटाचल निलयम वैकुण्ठ पुर वासं

पंकज नेत्रं परम पवित्रम : शंखचक्र धर चिन्मय रूपम : वेंकटाचल निलयम वैकुण्ठ पुर वासं

===============================

अम्बुजों धव-  वितम-2  अगनित  गुणनावं ; अम्बुजों धव-  वितम अगनित  गुणनावं

तुम्बुरूनारद गान विलोकन; तुम्बुरूनारद गान विलोकन , गान विलोकन; गान विलोकन;

अम्बुदी शयनम आत्माभिरामम -अम्बुदी शयनम आत्माभिरामम:

वेंकटाचल निलयम वैकुण्ठ पुर वासं:   पंकज नेत्रं परम पवित्रम:  शंखचरधर चिन्मय रूपम

वेंकटाचल निलयम वैकुण्ठ पुर वासं

==========================

सकल वेद विचारम; -विचारम-2; सकल वेद विचारम-सर्व पाप निकरम-2:

मकर-कुण्डल धर, मदन गोपालं;  मकर-कुण्डल धर,  मदन गोपालं -2; (3): मदन गोपालं, मदन गो$पा$लं:

भक्त पोशक, श्री पुरन्दर$ विलं ; भक्त पोशक, श्री पुरन्दर$ विलं :

वेंकटाचल निलयम वैकुण्ठ पुर वासं,:   पंकज नेत्रं परम पवित्रम, शंख-शंखचक्र-धर चिन्मय रूपम, 

वेंकटाचल निलयम वैकुण्ठ पुर वासं-

वैकुण्ठ पुर वासं-, वैकुण्ठ पुर वासं-

======================= 

 --------------------------------------------------


अप्रैल ६, २०२५